फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 25 दिव्यांगजन को वितरित की मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर और बैसाखी

Wed, 03 Dec 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
काशीराम आवासीय विद्यालय में कल्चरल मीट के दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। स्रोत विद्या
विज्ञापन
एटा। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर बुधवार को जनेश्वर मिश्र सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 25 दिव्यांगजन को सहायक उपकरण वितरित किए गए। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड व सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने की। उन्होंने कहा कि शासन, प्रशासन दिव्यांगजन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

सहायक उपकरण दिव्यांगजन के दैनिक जीवन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए विभाग समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए। एएसडीएम व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पीयूष रावत ने बताया कि कार्यक्रम में 50 प्रतिशत विभागीय बजट व 50 प्रतिशत विधायक निधि से उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।
कुल 10 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 10 व्हीलचेयर और 5 दिव्यांगजन को बैसाखी सेट का वितरण किया गया। काशीराम आवासीय विद्यालय में कल्चरल मीट, एकेडमिक स्पोर्ट्स प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रेमलता वर्मा डेविड ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


समारोह में दिव्यांग बच्चों ने हार्माेनियम वादन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। स्पेशल एजुकेटर्स और व्यायाम शिक्षकों की टीम ने प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें