फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कैंटर की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत

Tue, 15 Sep 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कासगंज बाईपास स्थित पुल के नीचे से रविवार शाम बाइक सवार युवक कैंटर की टक्कर से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान मंगलवार को युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव सिराव निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि तहेरे विवेक (36) दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। पत्नी की डिलीवरी होनी थी, इसलिए वह तीन दिन पहले ही गांव आए थे। रविवार शाम बाइक से कासगंज बाईपास स्थित पुल के नीचे घर का सामान लेने गए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें