एटा। शहर के बीचों बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर रविवार की शाम को बाइक पर सवार तीन लोग ट्रक की चपेट में आ गए। इससे एक महिला और उसके दो साल के बेटे की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक अन्य लोग घायल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।
कासगंज जिले के थाना सहावर के गांव बड़ारी निवासी मनीषा देवी पत्नी लोकेंद्र (25) रविवार की शाम को अपने ससुराल जा रही थी। कुछ दिन पहले वह अपने मायके एटा की थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर गांव आई थी। होली का त्योहार अपने ससुराल में मनाने के लिए रविवार की शाम 5 बजे अपने 2.5 साल के बेटे प्रज्ज्वल को लेकर जा रही थी।
कल्याणपुर गांव से कसैटी तक किसी ऑटो के माध्यम से पहुंच गई। यहां वह किसी दूसरे ऑटो का बस स्टैंड पहुंचने के लिए इंतजार कर रही थी। तभी वहां पर मनीषा के भाई का दोस्त दीपक पहुंचा। वह शहर में घर का सामान लेने के लिए बाइक से जा रहा था। मृतका का देख उसने बस स्टैंड तक छोड़ने के लिए बाइक पर बैठा लिया। वह शहर के माया पैलेस चौक पर पहुंचा ही था। तभी वह ट्रक की चपेट में आ गया जिससे मनीषा और उसके बेटे की मौके पर मौत हो गई। इस दौरान ट्रक चालक फरार हो गया। वहीं ट्रक हेल्पर को पुलिस ने पकड़ लिया है जिससे कोतवाली नगर में पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया।
चार साल पहले हुई थी मनीषा की शादी
परिजन ने बताया कि मनीषा की शादी लोकेंद्र निवासी बड़ारी के साथ तीन साल पहले की थी। शादी के डेढ़ साल बाद उसके एक बेटा हुआ था। मृतक बेटा उसकी पहली संतान थी। दोनों की मौत होने की वजह से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं परिजन पोस्टमार्टम गृह पर विलाप कर रहे हैं।
प्रज्जवल फाइल फोटो