फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घने कोहरे में लिपटी सुबह, गुलाबी जाड़े ने दी दस्तक

Fri, 15 Nov 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे में लिपटी रही। कम दृश्यता के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। इसके साथ ही गुलाबी जाड़े ने दस्तक दे दी। कोहरे की वजह से सूर्यदेव सुबह करीब 10 बजे चमके और धूप भी हल्की रही। अगले तीन दिन मौसम कुछ इसी तरह का रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह भी कोहरा था, लेकिन हल्का रहा था। जबकि बृहस्पतिवार की सुबह जब लोग सोकर उठे और बाहर निकले तो कोहरा देखकर चौंक गए। करीब 50 मीटर की दूरी के बाद दिखाई देना मुश्किल था। साथ ही मौसम में भी ठंडक बढ़ी हुई महसूस हुई। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार तक यह 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा था। कोहरे की वजह से सबसे बड़ी समस्या यातायात संचालन में हुई। वाहनाें को लेकर जो लोग निकले थे, दृश्यता कम होने की वजह से ढंग से नहीं चल पा रहे थे। काफी हल्की रफ्तार में बढ़ रहे थे। ऐसे में सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे थे।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव आ रहा है। आने वाले दिनों में और तेजी से बदलेगा। अगले तीन दिन सुबह के समय कोहरा पड़ेगा। साथ ही तापमान में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें