फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वीडियो वायरल होने के बाद युवक गिरफ्तार

Fri, 15 Nov 2024 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। थाना क्षेत्र में सट्टा लगाते हुए एक युवक का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति नगला गनू से पहले शिव मंदिर के बराबर खाली जगह में सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा था। पुलिस टीम ने पहुंचकर दूर से देखा तो एक व्यक्ति पहुंचा, जिससे रुपये लेकर युवक ने जेब में रख लिए और हाथ में लिए कागज पर कुछ लिख लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अमरनाथ शाक्य निवासी मोहल्ला कच्छपुरा बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें