फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशाने पर हैं और भी अपंजीकृत अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में तमाम अपंजीकृत अस्पताल चल रहे हैं। बृहस्पतिवार को ऐसे ही एक अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने सील करा दिया। विभाग के निशाने पर और भी अपंजीकृत अस्पताल हैं। महकमा अभियान चलाकर कार्रवाई करने की तैयारी में है। बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों में आएदिन मरीजों के साथ अप्रिय हादसे होते रहते हैं। इसके बावजूद बिना मानक के चल रहे अस्पताल मरीजों के उपचार और ऑपरेशन करने में बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाते हैं। 2021 में सात मरीजों की जान अपंजीकृत अस्पतालों में गई थी। ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश नोडल अधिकारी झोलाछाप को दिए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि चालू वर्ष की पहली कार्रवाई शिकोहाबाद रोड स्थित कृष्णा अस्पताल में की गई है। इसके बाद अन्य अपंजीकृत अस्पताल संचालकों की धड़कनें तेज हो गई हैं। सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिकोहाबाद रोड पर अपंजीकृत अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही अन्य की भी सूची तैयार कराई जा रही है, अभियान चलाकर कार्रवाई कराई जाएगी। आगरा रोड स्थित एक अस्पताल में बागवाला क्षेत्र की महिला की मौत होने की जानकारी मिली है। ऐसे अन्य अस्पताल भी चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें