फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 270 बोरी डीएपी, लेने पहुंच गए 600 से अधिक किसान, हंगामा

Wed, 06 Nov 2024 05:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। डीएपी खाद के लिए मारामारी मची हुई है। बुधवार को सहकारी समिति पर सुबह 4 बजे से किसान पहुंचना शुरू हो गए। कुछ ही घंटों में बेशुमार भीड़ हो गई, हंगामा भी हुआ। खाद की बोरी 270 ही थीं, जबकि किसान 600 से अधिक पहुंच गए। दोपहर तक खाद खत्म हो गई और तमाम किसानों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सहकारी समिति पर बुधवार को खाद वितरित होने की सूचना पर किसानों की भीड़ हो गई। भीड़ को लेकर खाद वितरण करने में मारामारी मची रही। हो-हल्ला बढ़ने पर पुलिस को बुलाया गया। किसानों का कहना था कि खेतों में परेवट होना शुरू हो गई है। फसल की बुवाई करने के लिए डीएपी खाद की बहुत जरूरत है लेकिन मिल नहीं पा रही है। बुधवार को केंद्र पर 270 बोरी खाद वितरण के लिए आई थी, लेकिन 600 से अधिक लोगों की भीड़ देख वितरण करने वालों के हाथ-पांव फूल गए। ऐसे में पुलिस को बुलवाकर खाद बंटवाई गई।
रबी की फसल की बुवाई करने के लिए खेत तैयार हो चुके हैं, लेकिन खाद नहीं मिल पा रही है। डीएपी की फसल के लिए बहुत जरूरत है। सुबह से ही केंद्र पर आ गए, लेकिन खाद नहीं मिल पाई। -नरेश चंद्र वर्मा, सकीट
विज्ञापन

- रबी की फसल की बुवाई करने लिए समय पूरा हो गया है। अगर समय से फसल नहीं बोई गई तो पैदावार की कमी आएगी। बुवाई के लिए डीएपी खाद की बहुत जरूरत है जो मिल नहीं पा रही है। -सत्यपाल, नगला टुकरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें