फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आंधी-बारिश से 50 से अधिक विद्युत खंभे गिरे, कई इलाकों की गुल रही बिजली

Thu, 10 Apr 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अवागढ़ में आंधी से टूटा पेड़।  - फोटो : अवागढ़ में आंधी से टूटा पेड़।
विज्ञापन
एटा। जलेसर क्षेत्र में बुधवार को आधी रात के बाद चली आंधी व इसके बाद हुई बारिश से बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। क्षेत्र में 50 से अधिक विद्युत खंभे व तार टूट गए। कई इलाकों की बिजली बृहस्पतिवार देर शाम तक गुल रही। इससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। विद्युत निगम के कर्मचारी बृहस्पतिवार को देर शाम तक मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

मौसम के अचानक बदले मिजाज से किसानों के अलावा आम लोग भी प्रभावित हुए हैं। बुधवार रात के बाद आई आंधी की वजह से कई जगह पेड़ उखड़कर बिजली की लाइन पर गिर गए। इससे तार के साथ खंभे टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जलेसर क्षेत्र में 50 से अधिक विद्युत खंभे टूट गए। तार भी टूटकर आपस में लिपट गए। सबसे अधिक असर पटना, बढ़नपुर, वैरनी, इसौली इलाके में देखा गया। यहां के लोग बृहस्पतिवार को दिनभर बिजली कटौती से परेशान रहे।
आंधी-बारिश थमने के बाद निगम के कर्मचारी बृहस्पतिवार सुबह से बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश में जुटे रहे। कई इलाकों में दोपहर तक बिजली मिल गई तो कई जगह देर शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। अधिशासी अभियंता ग्रामीण एके सिंह ने बताया कि आंधी-बरसात के कारण जलेसर क्षेत्र में 50 से अधिक खंभे टूट गए। विद्युत आपूर्ति बहाल करने में टीम लगी हुई हैं। शीघ्र ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें