फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से गेहूं की 50 बीघा से अधिक फसल जली

Thu, 16 Apr 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सकरौली थाना क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा में खेत में आग को बुझाने का प्रयास करते किसान। स्रोत किसान - फोटो : 1
विज्ञापन
जलेसर। सकरौली थाना क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा में बुधवार को हाईटेंशन लाइन में हुई चिंगारी से 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड से गांव के छह किसानों को साढ़े चार लाख रुपये से अधिक का नुकसान है। मौके पर पहुंचे एसडीएम पीयूष रावत ने आग से पीड़ित किसानों को शासन से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नीमखेड़ा गांव में बुधवार की दोपहर अचानक हाईटेंशन लाइन के तारों में चिंगारी होने से नीचे खेतों में रखी सूखी गेहूं की फसल में आग फैल गई। कुछ खेतों में गेहूं की फसल कटी रखी तो कुछ खेतों में सूखी खड़ी थी।
कटे रखे गेहूं की फसल के बोझ में आग लगने पर तेज हवा के साथ एक के बाद एक बोझ में फैलती गई। गेहूं के बोझों से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार को देख गांव में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग फसल सूखी होने पर तेजी से फैल रही थी।
विज्ञापन


शोर सुनकर आस-पास के गांव के किसान भी मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने में जुट गए। आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड के पहुंचने तक किसानों ने पानी की व्यवस्था कर आग को बुझा लिया लेकिन तब तक 50 बीघा खेत की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड की सूचना पर एसडीएम पीयूष रावत राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग से पीड़ित किसान सुधा, रामपाल, सागर, हरपाल, लाखन सिंह, सीताराम से वार्ता कर नुकसान का सरकार से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें