एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मारहरा गेट निवासी विभाष जैन ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि वली मोहम्मद चौराहे पर उसकी इलेक्ट्रिकल्स की दुकान है। किराए पर दुकान संचालित करता है। वह 45 वर्ष से अपनी दुकान संचालित करता है। आरोप लगाया कि दुकान मालिक की बहन मनु शर्मा ने दुकान के अंदर की दीवार तोड़कर कब्जा कर लिया है।
वहीं 6 अप्रैल को रात में अंदर से दीवार तोड़कर दुकान में करीब 5 लाख रुपये का सामान और गल्ले में रखे 2 लाख रुपये भी चोरी कर लिए हैं। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से वली मोहम्मद चौराहा निवासी मनु शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि विभाष जैन को 15 फरवरी 2025 को दो लाख रुपये देकर दुकान खाली करा दी थी। दुकान खाली कराने की लिखा-पढ़ी भी हुई। उसके बाद भी विभाष जैन व कल्लू जैन और नितिन जैन मुझसे लगातार पैसों की मांग कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद