एटा। गांव हीरापुर निवासी एक व्यक्ति का बाइक से जाते समय दिनदहाड़े मोबाइल छीन लिया गया। पीड़ित ने आरोपी को पहचान लिया और कोतवाली नगर में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी का तलाश में जुट गई है।
कोतवाली देहात के गांव हीरापुर निवासी सौरव ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से बाजार की ओर जा रहा था। वह जैसे ही सकीट मार्ग पर राजकीय इंटर कॉलेज के सामने पहुंचा एक युवक ने उसका मोबाइल छीन लिया और भाग गया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी का नाम शान मौहम्मद है और वह पराग डेयरी के पीछे काशीराम कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी के साथ एक अन्य युवक भी था।
सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि वारदात की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गहनता से छानबीन की जा रही है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद