फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 448 ग्राम पंचायतों में मनरेगा से शुरू कराए कार्य

Thu, 20 Jun 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिकों को काम देने का कार्य शुरू हो गया है। 448 ग्राम पंचायतों में श्रमिकों को लगाकार कार्य कराया जाने लगा है। इनमें तालाबों का जीर्णोद्धार, गूल व नालों का निर्माण कराया जाना है। इन कार्याें को बारिश से पहले ही पूर्ण कराया जाना है, जिससे समय से रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके। जिला में 9 हजार के करीब मनरेगा मजदूर हैं। इनमें 1800 के करीब महिलाएं शामिल हैं। इनको मजदूरी देने का काम शुरू हो गया है। जनपद में 160 तालाबों की जीर्णोद्धार होना है। इनसे तालाबों पर कार्य कराया जा रहा है। तालाब कार्याें में खुदाई, सफाई से लेकर अन्य कार्य शामिल हैं। जब कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में गूल और नाला का निर्माण भी प्रस्तावित है। इन कार्याें को 15 जुलाई से पहले पूर्ण कराने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। संभावना है कि 15 जुलाई के करीब मानसून आ जाएगा और बारिश होने लगेगी। इससे पहले तालाब, गूल व नाला का कार्य पूर्ण कराना है।
विज्ञापन


उपायुक्त श्रम रोजगार एवं डीसी मनरेगा प्रभुदयाल ने बताया कि जिला की 448 ग्राम पंचायतों में कार्य एक साथ शुरू हो गया है। 17 जून से तालाबों, अमृत सरोवरों, गूल और नालों पर कार्य कराया जा रहा है। सभी ग्राम पंचायतों में कार्य होने हैं। बारिश से पहले कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा है। बारिश होने के बाद कार्य कराने में मुश्किलें आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें