मनोटा में युवक की गला दबाकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम मनोटा में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
अशोक (40) पुत्र रूप किशोर निवासी मनोटा अपने नलकूप पर सोने के लिए अपने दोस्त सूरजपाल के साथ गया था। रात के समय उसकी मारपीट कर और गला दबाकर हत्या कर दी गई। सुबह के समय जब परिवारीजन खेत पर पहुंचे तो अशोक को चारपाई पर मृत अवस्था में देखा तो उनके होश उड़ गए। परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ शबीह हैदर, कोतवाली प्रभारी पदम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिवारीजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम को एटा भेज दिया। कोतवाली प्रभारी पदम सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में परिवारीजनों ने तहरीर नहीं दी है, प्रथम दृष्टया शक उसके दोस्त सूरज पाल पर ही है। ममला अवैध संबंधों का हो सकता है।
शक की सूई दोस्त पर
कासगंज। युवक अशोक के हत्या के मामले में शक की सूई उसके दोस्त सूरजपाल पर घूम रही है। सूरजपाल रात को युवक के साथ ही नलकूप पर सोया हुआ था। युवक न तो मौके पर ही मिला और न ही घर पर। वह अपनी पत्नी के साथ घर पर ताला लगाकर चला गया। पुलिस ने उसके मोबाइल को मिलाया, लेकिन मोबाइल बंद निकला।