मीलाद-ए-मुस्तफा का आयोजन किया गया
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला लाल बाग स्थित आरबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में जुमा की नमाज के बाद फातिहाख्वानी का आयोजन किया गया। इसमें तमाम लोगों ने शिरकत कर अमनचैन की दुआ की।
कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी मोहम्मद उमर खान ने बताया हर वर्ष अकीदत के साथ फातिहाख्वानी का आयोजन किया जाता है। इसमें नगर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने हिस्सा लिया।बाद नमाज इशां की नमाज के बाद मीलाद-ए-मुस्तफा का आयोजन किया गया। लाल बाग की नूरी मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अनवार अली ने मुल्क में अमनचैन की दुआ की। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिला सदर मोहम्मद हाशिद खान, वार्ड सभासद मास्टर बहार आलम, फौजी शफी खान, डा. बहार आलम, असगर अली, मास्टर नूर आलम खान, रिहान खान, हाफिज अब्दुल्ला खान, हाजी हुसैन आलम खान, सूफी इरफान मियां, हाजी इसरार अली, मास्टर रिजवान अली आदि शामिल रहे।