फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनेगा जन्मशताब्दी महोत्सव

Fri, 02 Oct 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
वात्सल्य रत्नाकर आचार्य विमल सागर महाराज के जन्म शताब्दी महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले के गौरव रहे आचार्य विमल सागर के 1000वें जन्मोत्सव को लेकर जैन समाज में उत्साह देखते ही बन रहा है। शुक्रवार को बास मंडी स्थित वात्सल्य कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।  
विज्ञापन

इस मौके पर आचार्य विमल सागर जन्म शताब्दी समिति के अध्यक्ष संजीव जैन संजू ने बताया कि आचार्य विमल सागर महाराज का जन्म जलेसर क्षेत्र के गांव कोसमा में हुआ था। इस वर्ष उनका 100वां जन्म जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर शहर में चार से छह अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चुनमुन झांकी मंडल के अध्यक्ष विक्रांत जैन ने बताया कि चार अक्तूबर को जिला अस्पताल में फल वितरण किया जाएगा। वहीं पांच अक्तूबर को पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर में सुबह आचार्य विमल सागर का भव्य पूजन होगा। वहीं शाम को भव्य गरबा नृत्य का आयोजन होगा। मीडिया प्रभारी वशु जैन ने बताया कि छह अक्तूबर को विनयांजलि सभा और भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में करीब डेढ़ दर्जन झांकियां शामिल होंगी। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं शहर में जगह-जगह तोरण द्वार बनाने का काम शुरू हो चुका है। बबिता जैन ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय और बाहर से तमाम समाज बंधु भाग लेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर अनिल जैन, दिनेश चंद्र जैन, अरुण जैन, सुनील बांदा, विमल जैन, राजीव जैन, अंकित जैन, ईशान जैन, दिलीप जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें