फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक के घर में निकला सांप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सदर विधायक के बाथरूम में सांप निकलने से पूरे घर में हड़कंप मच गया। बड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़वाकर बाहर छुड़वाया गया। शनिवार रात को अरूणा नगर स्थित सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड के आवास पर बाथरूम में सांप निकलने से परिजनों और कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

विधायक के पीए रघुवीर सिंह ने बताया कि रात को रसोईया खाना बनाने के बाद किसी काम से बाथरूम में गया तो वहां सांप घूमता नजर आया। रसोईये ने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। बाद में सांप बाथरूम के पाइप के जरिए नीचे चला गया।
उसके बाद सुबह सांप पकड़ने वाले मेहता पार्क सपेरे जगीरा को बुलाया गया, उसने बड़ी मशक्कत से सांप को पकड़ा। जगीरा ने बताया कि इसे रतिवंसी सर्प बोलते हैं जिसमें कोबरा के समान ही जहर होता है। सांप को पकड़कर बाहर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें