फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष आज से, टीकाकरण के लिए किया जागरूक

Mon, 06 Apr 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष के तहत कस्बे में स्वास्थ्य, शिक्षा व बाल विकास विभाग के कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकालकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन




प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से निकाली गई रैली का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी टीएन तिवारी ने किया। रैली बारहद्वारी, सराफा बाजार, लोहामंडी होते हुए रोडवेज तिराहा तक पहुंची। रैली में शामिल प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास के  कर्मी हाथों में संदेश लिखी पट्टिकाएं लिए और नारे लगाते चल रहे थे।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कठेरिया के अनुसार सात से 16 अप्रैल तक चलने वाले मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत दो वर्ष तक के बच्चे व गर्भवती महिलाएं जो टीकाकरण से छूट गए हैं, उनका शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। रैली में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक विमल त्रिपाठी, ललित जादौन, परवेज आलम, सतेंद्र सिह आदि शामिल थे।
विज्ञापन



सकीट में भी मिशन इंद्रधनुष के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र से रैली निकाली गई। इसमें प्राथमिक विद्यालय प्रथम, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय पीपल टोला सहित अन्य स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। रैली में एबीआरसी प्रवेश यादव, नरेश वार्ष्णेय, ललित यादव, मंजूलता आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें