फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पीटने वाले आरोपियों के बाल मुंड़वाए

Mon, 06 Apr 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रसीदपुर में मंदबुद्धि महिला की पिटाई कर दी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर सिर के बाल मुड़वा दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गए। इस मामले में पीड़ित महिला के देवर ने तीन लोगों के खिलाफ वहीं पुलिस ने 11 नामजद सहित 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आठ आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे हैं। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन




गांव रसीदपुर निवासी सुमित्रा देवी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। तीन अप्रैल की रात वह गांव के ही आरोपी मुन्नालाल के यहां टीवी देखने पहुंच गई, जहां किसी बात को लेकर मुन्नालाल, उसकी पत्नी मुन्नी देवी ने महिला की पिटाई कर दी। इस मामले में पीड़ित महिला के देवर राजेश ने कोतवाली में दंपति सहित अहवरन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।


दूसरी ओर, इस घटना को लेकर लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने आरोपियाें को पकड़ लिया और मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मारपीट करने के मामले में आठ लोगों को पकड़ लिया। कांस्टेबल संतोष कुमार की ओर से राम सिंह, विजयपाल, अजय पाल, ऊदल सिंह, रामू, जागपाल, श्रीपाल, उदयवीर, महीपाल, बोरेलाल, राजपाल सहित 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरी ओर घटना के मुख्य आरोपी मुन्नालाल व अहवरन सिंह के घरों में ताले लगे हैं। गांव रसीदपुर निवासी आरोपी रामसिंह, विजयपाल, अंकित, कायम सिंह, रामअवतार, संजय कुमार, भीकमपाल, प्रेमपाल को पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें