फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोर की हत्या, सिर कटी लाश मिली

Fri, 14 Oct 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
लापता किशोर की हत्या, सिर कटी लाश मिली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सकीट थाना क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद में गुरुवार शाम को लापता हुए किशोर की गला काटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार शाम उसका धड़ गांव के समीप एक खेत में खेत में मिला। परिवारीजन, ग्रामीण और पुलिस खेतों में कांबिंग कर सिर की खोजबीन में जुटी हैं। किशोर के पिता ने मामले में गांव के ही दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  पुलिस ने एक आरोपी रविशंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू करर दी है।
विज्ञापन

गांव नौरंगाबाद निवासी गुड्डू (17) पुत्र अशोक बघेल गुरुवार शाम को घर से अचानक लापता हो गया था। परिवारीजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार शाम गांव के ही सरदार सिंह जब बाजरे के खेत में पानी लगाने पहुंचे तो उन्होंने खेत में सिर कटी लाश पड़ी देख ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने कपड़ों के आधार पर धड़ की शिनाख्त गुड्डू के रूप में की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर धड़ को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीण, परिवारीजन और पुलिस सिर की तलाश में आसपास के खेतों में कांबिंग कर रहे हैं।  एसओ सकीट हरीराम ने बातया कि किशोर के पिता ने गांव के ही  रविशंकर और राहुल पर गुड्डू को घर के बाहर से अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घर से बुला ले जाकर की निर्मम हत्या
मृतक गुड्डू के चाचा छोटे लाल ने बताया कि गुरुवार शाम आठ बजे गांव निवासी रवि शंकर और राहुल उसे शौच के बहाने खेतों में ले गए थे, तभी से गुड्डू का सुराग नहीं लगा था।  इन दोनों से रात में भी गुड्डू के  बारे में पूछा गया था लेकिन दोनों ने अकेले ही खेतों में आने की बात कही थी। आरोप है कि रातभर खोजबीन चलने के बाद राहुल गांव से फरार हो गया।पुलिस ने रवि शंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। छोटेलाल की माने तो उनके भाई की गांव में किसी से रंजिश नहीं है।   थाना पुलिस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग वजह होने की बात मानकर चल रही है। किशोर की हत्या के बाद गांव में माहौल गरमा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें