फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में दो किशोरियों सहित नौ घायल, पांच रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में सोमवार को अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो किशोरियों सहित तीन बाइक सवारों के साथ नौ लोग घायल हो गए हैं। घायलों में पांच लोगों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। ससुराल से पत्नी और मासूम बच्ची के साथ लौट रहा बाइक सवार युवक ट्रॉला की चपेट में आ गया, उसकी हालत काफी नाजुक है।
विज्ञापन

थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला ख्याली के पास सोमवार की सुबह करीब 10 बजे कार की चपेट में आने से सुरती (15) पुत्री जगदीश निवासी लालपुर देहामाफी थाना मारहरा, दीपिका (17) पुत्री राजकिशोर और पवन पुत्र रामसनेही निवासीगण बरिगवां थाना पिलुआ घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से पवन और सुरती को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया है। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव नगला बरी के पास सोमवार की दोपहर करीब एक बजे ट्रॉला की चपेट में आने से बाइक सवार अजमत अली (25) पुत्र सौकत अली निवासी रारपट्टी थाना कोतवाली देहात गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अपनी पत्नी साजिया और नौ माह की मासूूम बच्ची शादिया के साथ फिरोजाबाद स्थित ससुराल से लौट रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। युवक के सिर में बेहद चोट होने के चलते हालत काफी नाजुक बनी हुई है।
थाना व कस्बा मलावन के पास कार की चपेट में आने से शादी में फोटोग्राफी करने जा रहे बाइक सवार अमित पुत्र ज्ञानेंद्र और विशाल निवासी मोहल्ला महावीरगंज जलेसर घायल हो गए। अमित को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। थाना अवागढ़ के गांव खुशरई के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार वर्षा पुत्री नेमसिंह और पंकज पुत्र साहब सिंह निवासी बलीदादपुर थाना सकरौली घायल हो गए। जबकि अन्य हादसे में ताज मुहम्मद पुत्र शाहबुद्दीन निवासी धुमरी थाना जैथरा घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें