फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर कालिख पोतने से हंगामा, भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना

Fri, 20 Nov 2026 10:57 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, एटा

सार

पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि महापुरुष की प्रतिमा के साथ इस तरह की हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर लगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के चेहरे पर रात के समय कालिख पोतने का मामला सामने आया है। शनिवार को इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन




मामले की सूचना पर एसडीएम रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। वहीं, सीओ सिटी कीर्तिका सिंह समेत कोतवाली नगर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि महापुरुष की प्रतिमा के साथ इस तरह की हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि मौके पर जिलाधिकारी और एसएसपी पहुंचें। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और प्रतिमा पर कालिख पोतने वाले आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें