आसेपुर गांव में दशकों पुराने जलनिकासी के विवाद प्रभारी उपजिलाधिकारी सदर की पहल पर सुलझ गया। समाधान दिवस में पहुंचे अधिकारियों के सामने गांव प्रधान कश्मीर यादव के प्रार्थना पत्र पर के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर संजीव कुमार को निर्देश दिए।
प्रकरण पर गंभीरता दिखाते हुए एसडीएम सदर एवं नायब तहसीलदार जमशेद आलम ने दोनों पक्षों कश्मीर यादव एवं अखिलेश यादव को बुलाकर बात सुनी। साथ ही समझाते हुए कहा कि यदि विवाद नहीं सुलझा तो गांव में गंदगी के ढेर लग जाएंगे और लोगों में संक्रामक बीमारियां फैल जाएंगी। बताते चलें कि दशकों पुराने उक्त विवाद को सुलझाने के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं ब्लाक प्रमुख एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी काफी प्रयास किए लेकिन बात नहंी बनी। उपजिलाधिकारी सदर संजीव कुमार, नायब तहसीलदार जमशेद आलम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर जेसीबी से खोदाई करवाकर लगभग 50 वर्ष पुरानी बंद पड़ीं नालियां खुलवा दीं। समझौते के तहत इस कार्य में दोनों पक्षों ने अपना श्रमदान भी किया।