एटा में किशोरी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने सगे छोटे भाई को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने हत्या की वारदात कबूल ली। इसके बाद दोनों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला जलेसर थाना क्षेत्र के गांव नगला मितन का है जहां सोमवार को घर में किशोर का शव मिला था।
गांव नगला मितन में सोमवार की सुबह कमरे के अंदर चारपाई पर 14 वर्षीय छात्र का शव मिला था। कमरे में केवल मृतक और उसकी 16 वर्षीय बहन के अलावा कोई नहीं सोता था। गांव निवासी होडल सिंह ने सोमवार को बताया था कि रविवार की रात वह घेर पर सोए थे। घर पर बेटी और बेटा थे। सोमवार की सुबह जब शौच क्रिया करके लौट रहे थे तो गांव की ही एक महिला ने आकर बताया कि बेटे की किसी ने गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वाॅड की टीम मौके पर पहुंची।