फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 3 साल से नहीं मिला मध्याह्न भोजन, विधायक से शिकायत

Mon, 10 Feb 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज में विधायक सत्यपाल सिंह राठौर से मध्याह्न भोजन न मिलने की ​शिकायत करते छात्र। - फोटो : अलीगंज में विधायक सत्यपाल सिंह राठौर से मध्याह्न भोजन न मिलने की ​शिकायत करते छात्र।
विज्ञापन
राजा का रामपुर। कस्बा स्थित आरबीएल आर्य इंटर कॉलेज के कक्षा 8 के कई छात्र सोमवार को अलीगंज में विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के आवास पर पहुंचे। तीन साल से विद्यालय में मध्याह्न भोजन न दिए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि स्कूल में उन्हें मिड-डे-मील तीन साल से लगातार नहीं दिया जा रहा है। इस पर विधायक ने तत्काल बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया। लिखा कि छात्रों द्वारा संज्ञान में लाया गया है कि विद्यालय में 3 वर्षों से दूध, फल, खाना आदि वितरित नहीं किया जा रहा है।
इस प्रकरण में स्वयं स्कूल के बच्चों द्वारा मेरे समक्ष शिकायत की गई है। इसलिए विद्यालय की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज सिंह ने बताया कि यह शिकायत पूरी तरह निराधार है। प्रतिदिन बच्चों को मिड-डे-मील मानक के अनुसार वितरित कराया जा रहा है। सोमवार को भी बच्चों की परीक्षा होने के बाद मिड डे मील का वितरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें