सोमवार रात चूहे ने ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में बैंक सायरन का तार कुतर दिया। जिससे सायरन बजने लगा। पुलिस बल बैंक के बाहर पहुंच गया। ताले खोल बैंक परिसर की चेकिंग की तब मामले का पता चला।
मामला सोमवार रात साढ़े दस बजे बस स्टैंड स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावृत पर तैनात चौकीदार खाना खाने गए थे। तभी बैंक में अचानक सायरन बजने की आवाज आई तो बैंक में लूट होने की अफवाह फैल गई। सायरन की आवाज सुनकर पहुंचे चौकीदार ने बैंक अधिकारियों और पुलिस को फोन पर सूचना देकर बुलाया। बैंक मे लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
बैंक के बाहर पुलिस बल जमा हो गया। सूचना पर पहुंचे बैंक अधिकारियों ने पुलिस की कड़ी सुरक्षा में बैंक के ताले खोलकर पूरे परिसर की तलाशी तो पता चला कि लॉकर और कैशियर रूम में चूहे ने सायरन का तार काट दिया था। बदमाश होने की आशंका पर पुलिसकर्मियों ने बैंक की छत पर चढ़कर तलाशी ली। अफवाह के कारण पुलिस को एक घंटे मशक्कत करनी पड़ी।