फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 45 के पार, लू ने किया बुरा हाल

Sun, 15 May 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
बढ़ेगा तापमान
विज्ञापन
रविवार को पारा 45 डिग्री सेल्सियस पार होने के कारण आसमान से दिन भर आग बरसती रही। इसके चलते घराें में रखे एससी और कूलर फेल हो गए। आलम यह था कि रविवार की छुट्टी लोगों ने घरों में दुबक कर गुजारी। रविवार इस सीजन में सबसे गर्म रहने के कारण लोगों का भीषण गर्मी में पसीना छूट गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह सात बजे पारा 39 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन ग्यारह बजते ही पारा तीन डिग्री चढ़ कर 42 पार करते ही भीषण गर्मी और लू चलने का अहसास होने लगा। ग्यारह बजे के बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ा आसमान से आग बरसनी शुरू हुई और दो बजे पारा 45 डिग्री पार करने से लोग घरोें में दुबकने को मजबूर हो गए। आलम यह था कि घरों में एसी कूलर गर्मी हवा फेंक रहे थे तो खुले में सड़क पर निकलने पर लू के थपेड़े बदन झुलसा रहे थे। ऊपर से बार-बार बिजली कटौती लोगों को परेशान कर रही थी। हालांकि रविवार को भीषण गर्मी और लू के बीच बाकी के दिनों के मुकाबले बिजली आपूर्ति कम बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें