फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 45 के पार, हीट स्ट्रोक के मरीजों की लगी कतार

Mon, 08 Jun 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी का कहर कम नहीं हो रहा है। डायरिया के साथ अब हीट स्ट्रोक के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में इन मरीजों की कतार लग रही है। तो निजी चिकित्सकों के यहां भी हीट स्ट्रोक के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन



ढोलना क्षेत्र के ग्राम किनावा में हीट स्ट्रोक से पीड़ित अमर सिंह कुसमा देवी, बनवारी लाल, कुंवरपाल, बसंत लाल, हरवीर, अजय पाल, श्याम लाल, पिंकू, राधेश्याम, रिंकू, अशोक, वंटी, राधा, बिमला, राजेश आदि हीट स्ट्रोक की चपेट में आए गए। इसके अलावा ग्राम करसाना में भी कई लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हैं।

इन लोगों के उपचार के लिए स्वास्थ विभाग उदासीन बना हुआ है। शहरी क्षेत्र में निजी चिकित्सकों के यहां काफी संख्या में लोग तेज बुखार से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सक भी ऐसे मरीजों को गर्मी से दूर रहने और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देने की कह रहे हैं।  गर्मी से बेहाल लोग अपने शरीर को तरोताजा रखने के लिए शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहें हैं। शिकंजी, लस्सी, गन्ने का रस की दुकानों पर भीड़ दिखाई दे रही है ।
विज्ञापन



फिरोजपुर में नही पहुंची चिकित्सकों की टीम
ढोलना क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर में दो दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। लेकिन इन पीड़ितों का इलाज करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी तक नहीं पहुंची है। शनिवार को मुख्यचिकित्सा अधिकारी ने गांव में टीम भेजकर इलाज कराने के लिए कहा था। लेकिन रविवार को चिकित्सकों की टीम गांव में नही पहुंची। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें