पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने कहा कि देश और देशवासियों की सेवा करते हुए अपने प्राणों को बलिदान करने वाले बहादुर पुलिसकर्मियों को याद करने का दिन है। पुलसि के जवान अपने जान जोखिम में डालकर अपराधियों से लोहा लेते हैं। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कई बार अपराधियों से मुठभेड़ में उन्हें अपनी शहादत भी देनी होती हैं। हम ऐसे शहीदों को नमन करते हैं।
उन्होंने शहीद पुलिस कर्मियों की जाबांजी को याद किया। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में बने स्मृति चिह्न पर पुलिस अधीक्षक ने पुष्पचक्र भेंट कर अपनी श्रद्धांजली दी। इसके बाद अन्य अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस अधिकारकियों ने शहीद पुलिस कर्मियों की वीरगाथाओं को बताया।
इस मौके पर तीनों सर्किल कासगंज, सहावर एवं पटियाली के पुलिस क्षेत्राधिकारी के अतिरिक्त सभी थानों के थानाध्यक्ष एवं एसआई व अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।