फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन भरी सर्दी, कोहरे से नहीं मिली राहत

Mon, 09 Jan 2017 12:09 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
गलन भरी सर्दी, कोहरे से नहीं मिली राहत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गलन भरी सर्दी का कहर रविवार को भी बना रहा। आसमान में बादलों के छाए रहने से सारा दिन धूप नहीं निकली। कोहरे और शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड से लोग कांपते रहे। वहीं कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित रहा।
शनिवार को हुई बारिश से बढ़ी ठंड का असर दूसरे दिन भी बना रहा। दो दिन से धूप नहीं निकल रही है। चल रही बर्फीली हवाएं, कोहरे के कारण लगातार दो दिन तापमान में गिरावट जारी है। वहीं घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में तो ठंड के कारण और भी दिक्कतें बढ़ गईं हैं। ठिठुरन भरी सर्दी के कारण लोग दिनभर आग जलाकर तापते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में ठंड के असर से बाजार भी प्रभावित रहा।
 कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यालयों का अवकाश दो दिन और बढ़ा दिया है। सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त,  माध्यमिक, विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। जिला समन्वयक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षक विद्यालयों में उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें