फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित किसान अवागढ़ में करेंगे अपनी महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सदर तहसील में संगठन के पदाधिकारियों बैठक हुई। बैठक में 11 फरवरी को कचहरी पर हुई महापंचायत के दौरान मिले आश्वासन का मुद्दा उठा गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा कि रेल विस्तार सहित समस्याओं के समाधान हेतु सरकार को एक सप्ताह का समय दिया गया था लेकिन सरकार ने अब तक एक भी समस्या का समाधान नहीं किया है। इससे किसानों में आक्रोश है। किसानों ने फैसला लिया कि एटा एवं फिरोजाबाद के किसान 16 मार्च को प्रात: 10 बजे से अवागढ़ में किसान महापंचायत करेंगे। इस अवसर पर सुरेन्द्र शास्त्री, रामकिशन, अनिल सोलंकी, अरविंद शाक्य, दौजीराम कुशवाह, आशुतोष, सोनपाल सिंह, लाखन, सुखवीर सिंह, मोहित यादव, मनोज यादव, प्रेमशंकर प्रधान, रामतौर प्रभु, राजू, रवि, ज्ञान सिंह, राम बहादुर वर्मा, शिव कुमार, घनवती देवी, शकुंतला देवी, सुशीला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें