फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रुक-रुककर हुई बारिश से मेडिकल कॉलेज की गिरी दीवार

Fri, 07 Aug 2026 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
बारिश में जीटी रोड से छाता लगाकर गुजरती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिले में पिछले चार दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। सुबह हुई बारिश से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड की बाहरी दीवार भरभराकर गिर गई गनीमत रही कि उस समय कोई वहां मौजूद नहीं था। दोपहर के समय धूप निकलने से उमस बढ़ी लेकिन कुछ देर बाद फिर से बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। शाम के समय करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बारिश का सबसे अधिक फायदा ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला जहां पर्याप्त वर्षा होने से किसानों ने राहत की सांस ली। धान, बाजरा सहित अन्य खरीफ फसलों के लिए यह बारिश बेहद लाभकारी मानी जा रही है। लगातार हो रही वर्षा से खेतों में नमी बनी हुई है जिससे फसलों की बढ़वार बेहतर होने की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं लगातार बारिश का असर शहर में भी दिखाई दिया। जिला मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भवन की बाहरी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दीवार के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था और दीवार मेडिकल परिसर के अंदर की ओर गिरी जिससे हादसा टल गया।
मौसम में आए बदलाव से दिन और रात दोनों समय लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें