प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों सम्मान पाकर मेधावी बोले, यह क्षण अविस्मरणीयऔर आयोजन अभूतपूर्व है। वहीं सीएम से सम्मान पाकर मेधावी अभिभूत नजर आए।
अमर उजाला की ओर से मंगलवार को लखनऊ में आयोजित हुए मेधावी सम्मान समारोह में जिले की इंटरमीडिएट की टॉपर श्वेता पुत्री साहब दीन निवासी दुर्गा कालोनी को सम्मानित किया गया। छात्रा ने इंटरमीटिएड में 477 अंक पाकर जिला टॉप किया था। वहीं, हाईस्कूल के टॉपर दीपक कुमार पुत्र राघवेंद्र निवासी सिढ़पुरा को सम्मानित किया गया। दीपक ने हाईस्कूल में 561 अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया था। वह अपने पिता राघवेंद्र के साथ सम्मान समारोह में लखनऊ पहुंचा था। इस आयोजन के लिए दोनों मेधावियों ने समाचार पत्र का आभार जताया।
कासगंज(ब्यूरो)। मेधावी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कई मेधावियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने उनके जनपद के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर जिले की मेधावी श्वेता से भी उन्होंने कुछ सवाल पूछे तो छात्रा ने सीएम को जिले में कम विद्युतापूर्ति की जानकारी दी। सीएम और मेधावी से बातचीत के कुछ अंश।
मुख्यमंत्री: तुम कहां की रहने वाली हो?
श्वेता: सर, कासगंज की
मुख्यमंत्री: कासगंज में बिजली कैसी आती है?
श्वेता: सर, जिले में बिजली बहुत कम आती है, जिसके चलते छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बाद श्वेता ने बताया कि वह मूल रूप से बाराबंकी की रहने वाली है।
मुख्यमंत्री: कासगंज कैसे पहुंचीं?
श्वेता: सर, बराबंकी में बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक नहीं थी। इसलिए पिता ने कासगंज में रहने का फैसला किया।
दीपक के साथ बातचीत के कुछ अंश
मुख्यमंत्री: समारोह कैसा लगा?
दीपक: सर, अच्छा लगा
इसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेधावियों से मेहनत करने और जीवन में आगे बढ़ने की बात कही। साथ ही सारी समस्याओं को लिखित में देने की बात कही।