निधौली रोड स्थित टयूलिप पब्लिक स्कूल में डा. रामानुजम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित गणित प्रतियोगिता का परिणाम विद्यालय के प्रांगण में घोषित किया गया। प्रधानाचार्य बिंदु जयसवाल ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
कक्षा आठ में राहुल प्रथम, शिवम द्वितीय और हितेषी मल्होत्रा तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा नौ में अंशुमन सिंह प्रथम, उत्कर्ष सोलंकी द्वितीय और आदर्श तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 10 में अभय प्रथम, शिव गुप्ता द्वितीय और बुलबुल, रिया वार्ष्णेय संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
कक्षा 11 में ख्याति मिश्रा प्रथम, ऋषभ सोलंकी द्वितीय एवं सुरभा उपाध्याय तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा कक्षा 12 में भावना छागलानी प्रथम, नेहा वार्ष्णेय द्वितीय और आदर्श सक्सैना तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर बिंदू जयसवाल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं। कार्यक्रम का संचालन राज जैन ने किया।