फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृत्व सप्ताह की मानीटरिंग के लिए अफसर तैनात

Thu, 28 Jan 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम अजय यादव ने कहा कि 27 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित मातृत्व सप्ताह की मॉनीटरिंग के लिए 40 नोडल अफसरों को तैनात किया गया है। क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाआें को चिन्हित कर उनको नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराने के बाद उनके खून, वजन ब्लड प्रेशर, टिटनेस, हीमोग्लोबिन आदि की निशुल्क जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम बोले, अति गंभीर गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर पांच फरवरी को आयोजित हाईरिस्क प्रेगनेंसी दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जाएगा। संस्थागत प्रसव होने पर उनको 1400 की सहायता राशि मिलेगी। डीएम ने गुरुवार को भगीपुर के मातृ शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां 51 गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए चिन्हित किया गया है जिसमें से सात की जांच पूरी हो चुकी है। शेष की जांच शीघ्र करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गर्भवती को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने की भी चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान दिवारी लाल, चिकित्सक, ग्राम प्रधान,एएनएम, आशा, आंगनवाड़ी, गर्भवती महिलाएं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें