फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पैदल जा रहे राजमिस्त्री की बाइक की टक्कर से मौत, चाचा के घर से लौट रहा था

Mon, 08 Jul 2024 06:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पैदल जा रहे राजमिस्त्री को बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। वह चाचा के घर से अपने घर लौट रहा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव गिरोरा निवासी राज मिस्त्री को सोमवार सुबह बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


गिरोरा गांव निवासी गोपाल (36) सोमवार की सुबह अपने चाचा राजपाल के घर से वापस अपने घर आ रहा था। जैसे ही पैदल चलते हुए अपने घर के समीप पहुंचा, तभी पीछे से एक बाइक ने उसको टक्कर मार दी। 

गंभीर रूप से घायल गोपाल को लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गोपाल राजमिस्त्री का काम करके अपने घर का पालन-पोषण करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें