फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नकाबपोश बदमाशों ने शराब की दुकान में की लूट...विरोध करने पर दुकानदार को मारा चाकू, हालत गंभीर

Thu, 18 Dec 2025 06:20 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

लुटेरों के हमले में दुकानदार के सीने और हाथ पर चोटें आई हैं। उनकी हालत गंभीर है। लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही दुकान स्वामी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल  युवक को अस्पताल में भर्ती कराते हुए लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शराब की दुकान में हुई लूट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जलेसर क्षेत्र के गांव देवकरनपुर में शराब की कंपोजिट दुकान में तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। सेल्समैन पर तमंचा तानकर 49 हजार रुपये लूट लिए। लूट का विरोध करने पर पड़ोसी दुकानदार पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। तीनों लुटेरे युवक बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला सराफ निवासी आनंद अग्रवाल की देवकरनपुर गांव में अंगेजी शराब एवं बीयर की कंपोजिट दुकान है। सेल्समैन अनुज यादव ने बताया कि बुधवार की रात करीब 8:35 बजे तीन नकाबपोश युवक एक बाइक पर सवार होकर आए और दुकान में घुस गए। दुकान में घुसते ही उस पर तमंचे तान दिए। अचानक हुए घटनाक्रम से वह घबरा गया। कुछ समझ पाता तब तक लुटेरे युवकों ने उसको धमकाते हुए गल्ले में रखे 49070 रुपये निकाल लिए।

रुपये लेकर बदमाश बाइक पर सवार होकर जाने लगे। तभी उसने शोर मचाया। इसे सुनकर पड़ोसी दुकानदार विनय ने विरोध करते हुए लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग करते हुए विनय पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सीने और हाथ पर घाव होने से विनय की हालत गंभीर है। लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही दुकान स्वामी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराते हुए लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र में हुई इस लूट, फायरिंग और चाकूबाजी की घटना से स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में रोष व भय का माहौल है। मौके पर पहुंचे दुकान स्वामी आनंद अग्रवाल ने घायल विनय का उपचार कराया। उन्होंने बृहस्पतिवार को कोतवाली जलेसर में अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ लूट और जानलेवा हमले की तहरीर दी है। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें