फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विद्युत उपकेंद्र से हुई चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Thu, 18 Dec 2025 05:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। विद्युत उपकेंद्र के निरीक्षण में लाखों रुपये मूल्य की विद्युत सामग्री चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पता लगा कि चोरी की घटना एक सप्ताह पहले की है। जेई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली में दी तहरीर में जेई सुंदर सिंह ने बताया बुधवार को उन्होंने अलीगंज देहात विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एबीसी केबल का 500 मीटर का बंडल, 100 मीटर रैवेट तथा 150 मीटर का एक अन्य एबीसी केबल का बंडल लापता था। लाखों रुपये की सामग्री न देख वह दंग रह गए।
कर्मचारियों से जानकारी करते हुए उन्होंने विद्युत उपकेंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। उसमें 11 दिसंबर की रात करीब 2:30 से 3:30 बजे के बीच में एक संदिग्ध लोडर वाहन खड़ा दिखा, जो निगम से संबंधित नहीं है। माना जा रहा है चोर इसी वाहन से बिजली का सामान चोरी करके ले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें