फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 26 Jun 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। क्षेत्र के गांव मगरेसर में बृहस्पतिवार की दोपहर एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष के पहुंचने पर ससुरालीजन फरार हो गए। जिसके बाद मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव बिरसिंगपुर थाना राजेपुर निवासी राधेश्याम ने बताया कि भतीजी दिव्या (24) का विवाह भाई रतिराम ने गांव मगरेसर निवासी प्रवेश उर्फ बंटी के साथ 4 वर्ष पूर्व किया था। बृहस्पतिवार को दोपहर के समय दिव्या का कमरे में फंदे से लटकता शव देखा तो घर में चीख- पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही दिव्या के मायके पक्ष के लोग आ गए और हंगामा करने लगे। उनका आरोप है कि हत्या कर मामले को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे से लटकाया गया है। सूचना पर पुलिस भी गांव में पहुंच गई। मायके पक्ष के हंगामा किए जाने पर प्रवेश और उसके परिजन फरार हो गए।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसे परेशान किया जाता था। कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन यह लोग नहीं माने। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें