फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सहालग से पहले बाजार गुलजार, दुकानों पर भीड़

विज्ञापन
बाजार में सौंदर्य प्रसाधन की दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
एटा। आज एकादशी से सहालग शुरू होने से पहले ही साथ ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शादी-विवाह की तैयारियों में जुटे लोग खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। खासकर कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन और आभूषणों की दुकानों पर खूब खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन

शादी वाले परिवारों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं शादी समारोहों में पहनने के लिए लहंगे, सूट और साड़ियों की खरीदारी कर रही हैं। वहीं, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ लगी हुई है। इसके अलावा दूल्हा-दुल्हन के लिए कपड़ों के साथ ही अन्य जरूरी सामान की खरीदारी भी की जा रही है।
शादी-विवाह के मद्देनजर सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार आभूषण खरीद रहे हैं। शहर के बाबूगंज, गांधी मार्केट, घंटाघर और लोहा मंडी स्थित बाजारों में दिनभर ग्राहकों की चहल-पहल बनी हुई है।
विज्ञापन

सहालग शुरू होने के साथ ही बाजारों में कारोबार बढ़ने की उम्मीद से व्यापारी भी उत्साहित हैं। दुकानदारों का कहना है कि आने वाले दिनों में विवाह समारोहों की संख्या बढ़ने के साथ ही खरीदारी में और तेजी आने की संभावना है। इससे बाजार में अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें