एटा। मारहरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे, कारतूस और एक स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हाथरस निवासी भूरे पुत्र मुनेश कुमार के रूप में हुई है।
जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय के निकट पर्यवेक्षण में मारहरा पुलिस ने यह सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी भूरे के पास से एक अवैध तमंचा और 315 बोर के 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही, उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।