शहर के स्टेडियम में लगी हाईमास्क लाइटें। संवाद
एटा। स्टेडियम में खिलाड़ियों को काफी राहत मिली है। यहां आरईडी विभाग की ओर से चार हाईमास्क लाइटें लगाई गई हैं। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में काफी राहत मिली है। रात के समय करीब 10 बजे तक खिलाड़ी मैदान में फुटबॉल समेत अन्य खेलों का अभ्यास कर रहे हैं।
पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में अभी तक प्रकाश की व्यवस्था नहीं थी जिसकी वजह से खिलाड़ी शाम होते ही अपना अभ्यास रोक देते थे। यहां आरईडी विभाग ने क्रिटिकल गेप के मद से चार हाईमास्क लाइट का बंदोबस्त किया है। ऐसे में खिलाड़ी रात 10 बजे तक अपने खेलों का अभ्यास करते हैं। मैदान में खिलाड़ी फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी समेत अन्य खेलों का अभ्यास करते रहते हैं। बास्केटबॉल कोर्ट पर खिलाड़ी अभ्यास करते रहते हैं। बाद में खिलाड़ियों ने स्वयं के खर्चे से लाइटें लगवाई थी।
जिलाधिकारी के निर्देश पर आरईडी विभाग की ओर से क्रिटिकल गेप मद से चार हाईमास्क लाइटें लगाई गई हैं। इससे खिलाड़ियों को काफी राहत मिली है। देर रात तक यहां पर अभ्यास करते हैं। - पूजा भट्ट, उप क्रीड़ाधिकारी