फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बना मारहरा

Wed, 04 Dec 2024 11:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय बाल कीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। मारहरा ओवरऑल और निधौली कलां की पूनम व्यक्तिगत चैंपियन बनीं।
विज्ञापन

स्टेडियम में सोमवार को दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ था। विभिन्न खेलों के आधार पर माहरा को 203 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। 142 अंक पाकर शीतलपुर दूसरे और 119 अंकों के साथ निधौली कलां तृतीय स्थान पर रहा। 100, 200 मीटर तथा गोला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली निधौली कलां की पूनम को व्यक्तिगत चैंपियनशिप का खिताब दिया गया है।
मंगलवार को फुटबॉल तथा बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खो-खो प्राथमिक बालक व बालिका वर्ग में मारहरा, फुटबॉल बालक वर्ग में शीतलपुर तथा बालिका वर्ग में अवागढ़ की टीम विजेता रही। बैडमिंटन एकल में अर्पित तथा अंशिका, डबल्समें शीतलपुर की टीम विजेता रही। प्रभारी बीएसए थान सिंह, बीईओ अनिल कुमार, दीप्ति गुप्ता, पवन कुमारी, अंकित मिश्रा, मुकेश कुमार ने विजेताओं को पदक दिए।
विज्ञापन

जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेश यादव, शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी देवेंद्र सिंह, लोकपाल सिंह, प्रवीण यादव फौजी, वीरपाल सिंह, संजय शर्मा, संजय सिंह, ओमेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। जिला व्यायाम शिक्षक रजनीश यादव ने सभी अतिथियों, बच्चों तथा शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

खो-खो में परिणाम पर हुआ विवाद
खो-खो प्रतियोगिता के दौरान एक मैच में रेफरी ने समय से पहले खेल समाप्ति के लिए सीटी बजा दी। ऐसे में परिणाम पर विवाद खड़ा हो गया। शिक्षकों ने इसका विरोध किया। इस पर निर्णय पलटा गया और 58 मिनट का खेल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें