फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरघट भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध में निकाला जुलूस

Wed, 11 May 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
बाल्मीकि समाज का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला कारागार से पीछे घिलऊआ रोड स्थित वाल्मीकि समाज के मरघट की जमीन पर दबंगों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे के प्रयास से समाज के लोगों का बुधवार को आक्रोश फूट गया। कचहरी से गांधी मार्केट तक अवैध कब्जे के विरोध में समाज के लोगों ने हाथ में बैनर व पट्टियां लेकर प्रदर्शन किया। शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद समाज के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। बसपा नेता जहीर अहमद के नेतृत्व में समाज के सैकड़ों लोगों ने जुलूस में हिस्सा लिया।  
विज्ञापन

बता दें कि गत आठ मई को मरघट की जमीन पर अवैध कब्जे की सूचना पाकर समाज के लोग बसपा नेता गजेंद्र सिंह चौहान के साथ घटना स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान समाज के लोगों ने एकजुट होकर कब्जा कर रहे लोगों को दौड़ा दिया। कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए वाल्मीकि समाज के लोगों ने बुधवार को जुलूस निकाला। वीरू कुमार वाल्मीकि ने बताया कि मरघट की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे लोग अपराधी किस्म के हैं। यदि आठ मई को मौके पर पुलिस प्रशासन प्रशासन नहीं पहुंचता तो समाज के लोगों के साथ आपराधिक घटना को भी अंजाम दे सकते थे। बसपा नेता जहीर अहमद ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
इस मौके पर विकास अटल, होती देवी, चंदन, कमल, राहुल, प्रेमपाल, आनंद, विक्की, विजयपाल, रोहन, रतन, अरविंद, अनुज कुमार, मीना, प्रेमदेवी, किसना देवी, ओमवती, मीना देवी, पिंटू, प्रेम, अनिल, गौरव, सुनील कुमार आदि लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें