फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा घोटालाः जांच करने पहुंची टीम

विज्ञापन
गिरौरा गांव में मनरेगा घोटाले की जांच करते एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा व अन्य । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। मारहरा ब्लॉक के तीन गांवों में मनरेगा के तहत करीब एक करोड़ 33 लाख 30 हजार 87 रुपये के घोटाले की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक मिश्रा के नेेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम दोपहर बाद मारहरा क्षेत्र में पहुंची। यहां तीनों गांवों में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। वहीं जिला पंचायत राज विभाग से मनरेगा में खर्च की गई धनराशि और शासनादेश का ब्योरा तलब किया गया है। टीम अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। यहां से इसे लोकायुक्त के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मारहरा विकास खंड के गांव गिरौरा निवासी सलीम अहमद खां ने तत्कालीन खंड विकास अधिकारी द्वारा मनरेगा में किए गए लाखों रुपये के घोटाले की शिकायत 14 सितंबर 2020 को लोकायुक्त से की थी। इसमें आरोप लगाया कि तत्कालीन खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला द्वारा मनरेगा में कराए गए कार्यों में एक करोड़, 33 लाख 30 हजार 87 रुपये गोलमाल किया गया है। एक-एक काम को दो-दो बार कराकर रकम निकाल ली गई।
मामले की जांच के लिए एडीएम विवेक मिश्रा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी में शामिल वरिष्ठ कोषाधिकारी गजेंद्र सिंह और जिला विकास अधिकारी एसएन कुशवाह जांच के लिए मौके पर पहुंचे। एडीएम विवेक मिश्रा ने बताया कि गांव रसूलपुर गढ़ौली, दतेई और हीरामई में टीम ने जाकर मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और उसकी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई है। मौके पर मौजूद जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी को निर्देशित किया गया है कि वह इन तीनों गांवों में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों और उसके खर्च का ब्योरा सहित इस संबंध में शासनादेश की प्रति भी उपलब्ध कराएं, जिससे जांच को पूर्णता तक पहुंचाकर रिपोर्ट प्रेषित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें