फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एपीएल में मंजीत और गोलू रहे मैन ऑफ द मैच

Wed, 20 May 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज स्थित डीएवी ग्राउंड में चल रहे टूनामेंट के दौरान मौजूद ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। डीएवी मैदान में चल रहे अलीगंज प्रीमियर लीग में मंगलवार रात को मोहल्ला काजी की नियाजिया क्रिकेट क्लब और जैथरा की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। नियाजिया टीम के मंजीत यादव और जैथरा टीम के गोलू मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन



अलीगंज प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला जीडी टीम और नियाजिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर नियाजिया टीम ने पहले गेंदबाजी की। जीडी टीम के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 72 रन बनाए। नियाजिया की टीम ने आठ ओवर में चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। नियाजिया टीम के ऑल राउंडर मंजीत यादव को मैन रहे।
दूसरा मुकाबला वीरवनी और जैथरा टीम के बीच खेला गया। जैथरा टीम के कप्तान अजहर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। जैथरा टीम ने 10 ओवर में 147 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जैथरा टीम के गेंदबाजों के सामने वीरवनी टीम 10 ओवर में 96 रनों पर सिमट गई। जैथरा टीम के गोलू को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें