फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन इजाजत सजा मंगल बाजार, तीसरी लहर को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के गांधी मार्केट में बिन इजाजत सजे मंगल बाजार में बरती गई लापरवाही ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को न्योता दे दिया। इस सकरे मार्ग पर पक्की दुकानों के आगे जमीन पर तमाम फड़ लगा ली गईं। जिन पर बिकने वाले सस्ते सामान को खरीदने के लिए कोविड नियमों को तोड़ लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

शहर के गांधी मार्केट में लगने वाले मंगल बाजार को भीड़भाड़ के मद्देनजर कोरोना संक्रमण काल शुरू होते ही बंद कर दिया गया था। अब इसे बिना प्रशासन की इजाजत के मनमाने ढंग से व्यापारियों ने शुरू कर लिया है। मंगलवार सुबह से ही दुकानेें के आगे तमाम फड़ सज गईं। खरीदारी करने के लिए भी लोग पहुंच गए। भीड़भाड़ के बीच कोविड संक्रमण से बचाव की कोई भी व्यवस्था नहीं थी और न ही लोग मास्क, सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन कर रहे थे। इस तरह की लापरवाही से संक्रमण की तीसरी लहर का खतरा बढ़ता नजर आया।
खींच लाता है सस्ते सामान का लालच
छोटे व्यापारियों के लिए जहां मंगल बाजार में बड़ी संख्या में ग्राहक मिल जाते हैं। वहीं इस बाजार में बिकने वाला सस्ता सामान शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को खींच लाता है। खासतौर से कपड़ों की खरीद-फरोख्त सबसे ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें