फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक पर बैंक सखी से अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मारहरा में एनआरएलएम योजना के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिला बैंक सखी से अभद्रता करने का आरोप बैंक प्रबंधक पर लगाया गया है। बैंक से बाहर निकालने की भी बात कही है।
विज्ञापन

विकासखंड निधौली कलां की न्याय पंचायत वरिगवां पर एक कलस्टर का गठन किया गया है। जिसमें बैंक सखी का कार्य समूह की महिला रेखा देख रही हैं। रेखा ने आरोप लगाते हुए बताया कि बैंक संबंधी कार्य के लिए चार दिन से पिलुआ की आर्यावर्त बैंक के प्रबंधक समय का बहाना बनाकर चक्कर लगवाते रहे।
सोमवार को अभ्रदता कर बैंक से बाहर निकाल दिया। उन्होंने बताया कि इसे लेकर महिलाओं में आक्रोश है। ब्लॉक मिशन प्रबंधक को जानकारी दी है। बैंक प्रबंधक जीजी गुप्ता ने बताया कि आरोप निराधार हैं। बैंक सखी काउंटर का काम कराने के लिए मेरे पास आती थीं, इसके लिए मना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें