फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चोरी के मामले में दोषी को पांच माह की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बाइक चोरी के मामले में न्यायालय ने दोषी को पांच माह के साधारण कारावास और दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। पुलिस की मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन शाखा की प्रभावी पैरवी के बाद 21 अक्तूबर को यह फैसला आया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नौ अप्रैल 2026 को बाइक चोरी के मामले में कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान उमेश निवासी बक्सर थाना सहसवान जिला बदायूं का नाम सामने आया। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के बाद एक अगस्त 2026 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत मामले की नियमित निगरानी की गई।
अभियोजन शाखा और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीजेएम न्यायालय ने उमेश को दोषी ठहराते हुए पांच माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही दो हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें