फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य खो चुका है सहनशीलता: त्रिपाठी

Mon, 25 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
प्रभु पार्क से निकाली गई कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार को न्यू स्टेट बैंक कालोनी में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व नगर में कलश शोभयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


शोभायात्रा प्रभु पार्क से शुरू हुई। पीत वस्त्र धारण किए महिलाएं सिर पर मंगल कलश एवं गले में पटका डालकर शामिल हुईं। मुख्य यजमान ने सिर पर श्रीमद्भागवत महापुराण को विराजमान किया।  प्रभु पार्क, माल गोदाम चौराहा होते हुए शोभ यात्रा कथा पंडाल में पहुंची। कथा में प्रथम दिन बोलते हुए आचार्य वीर चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि इंसान के अंदर से सहनशीलता विलुप्त हो गई है। इस कारण उसे अपनों की ही बातें अच्छी नहीं लगती। ऐसी परिस्थिति में मानव एकता को स्थापित करने का एक ही विकल्प है मानव अपने परम अस्तित्व परमात्मा को जानकार मानव मात्र से प्यार करें। सद्भावना और भगवान को अर्पित किया हुआ मानव का कोई भी कर्म उसका अहित नहीं कर सकता। कलश शोभायात्रा के दौरान अनिल शर्मा, विमल, श्याम, आकाश, अमन, संगम, विशू, वंश, हनी, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें