एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शनिवार सुबह युवक को लाया गया, जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मेडिकल कॉलेज में 600 मरीजों ने विभिन्न बीमारियों को लेकर उपचार लिया।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सुबह करीब 9ः30 बजे उमाशंकर (49) निवासी अढ़ापुर को लाया गया। भाई दिनेश चंद्र ने बताया सुबह के वक्त उमाशंकर को घबराहट हुई। थोड़ी देर बाद उनके सीने में दर्द होने लगा। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं शनिवार को मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में करीब 600 मरीजों ने विभिन्न बीमारियों का उपचार लिया। इसमें 50 मरीज सीने में दर्द से पीड़ित पहुंचे। चिकित्सकों ने उनका परीक्षण कर दवाएं लिखीं। वहीं सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों ने भी उपचार लिया। चिकित्सकों ने गंभीर मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया। शनिवार को सामान्य वार्ड करीब 20 मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था।